फोटो 10 एचएएमपी 27– ग्रामीणों से बात करते विधायक। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। पत्योरा बालू खदान से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों को देवगांव के बाहर बने वैकल्पिक मार्ग से निकालने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि खदान से आने-जाने वाले भारी वाहनों के गांव के अंदर से गुजरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस दौरान चार घंटे तक जाम लगा रहा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि खदान के वाहनों को गांव के बाहर पूर्व में बनाए गए रास्ते से ही निकाला जाए, जिससे गांव के अंदर यातायात प्रभावित न हो। जाम की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज प्रजापति मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। ग्रामीणों करीब चार घंटे बाद जाम खोल दिया।