फोटो23एचएएमपी 38- वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
- फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।
हमीरपुर। रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा कराने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। वहां पर एक व्यक्ति का रसीद के नाम पर पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है।
सोमवार को रजिस्ट्रार कार्यालय का एक वीडियो दिनभर वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति कागज के साथ ही रुपये दे रहा है। जो व्यक्ति रुपये ले रहा है वह कार्यालय में तैनात सहायक लिपिक है। रुपये लेने के बाद उस व्यक्ति को कागज लौटाते हुए भी साफ तौर पर देखा जा रहा। इसके बाद रुपये गिनते हुए भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। खास बात तो यह है कि जब वह पैसा ले रहा है तब बगल में ही प्रभारी रजिस्ट्रार बैठे हुए है। हालांकि उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
प्रभारी रजिस्ट्रार अनूप वर्मा ने बताया कि वह एक अधिवक्ता का सहायक है, कार्यालय का सहायक नहीं है। उसे कोई दस्तावेज की फीस देने के लिए आया था। कार्यालय से उसका कोई संबंध नहीं।