फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक सप्ताह से धरने में बैठी पीड़िता नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से धरने पर बैठी पीड़िता, नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन

हमीरपुर। राठ थानाक्षेत्र के धमना गांव निवासी पीड़िता चंदी पत्नी स्वामी पिछले एक सप्ताह से गोल चबूतरे पर धरना दे रही हैं। अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। पीड़िता ने बताया कि उसकी नाबालिग नातिन को आरोपी सुनील निवासी इस्लामपुर थाना चिकासी, मानिकचंद अहिरवार पुरैनी व विशाल निवासी राठ पिछले 13 जून को जबरन रात में घर से उठा ले गए। विरोध पर उसकी मां श्यामबाई को बुरी तरह से मारापीटा था।
जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने व अपहरण का मामला दर्ज किया था। बताया कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि आरोपी राजीनामा का दबाव बनाकर उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने डीएम से पीड़िता को बरामद करने व आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी का मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बरुआ निवासी बालकिशन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि दो महिलाएं गोल चबूतरे में धरना दे रही हैं पुलिस आरोप लगा रही हैै कि उसके इशारे पर धरने पर बैठी हैं। मझगवां थानाध्यक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें