हमीरपुर। पालिका प्रशासन वाहन खड़े करने के लिए एमआरएफ सेंटर में साढ़े 33 लाख की लागत से टिनशेड का निर्माण कराएगा। इसके टेंडर निकाले जा चुके हैं। दीपावली बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की संभावना है।
सदर नगर पालिका के पास अपने वाहन खड़े करने की कोई जगह नहीं है। नगर पालिका कार्यालय में ही सारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसको देखते हुए पालिका प्रशासन ने हाल ही में वाहन स्टैंड बनाए जाने के टेंडर निकाले थे। चेयरमैन कुलदीप निषाद ने बताया कि उनके पास जगह का अभाव है। जिसके चलते वाहनों को धूप व बरसात में खुले आसमान के नीचे खड़ा करना पड़ता है।
इससे वाहन जल्द खराब हो जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने करीब साढ़े 33 लाख की लागत से टिनशेड का निर्माण कराए जाने के टेंडर निकाले थे। जिनकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कहा कि दीपावली पर्व के बाद सिटी फॉरेस्ट के पास बने एमआरएफ सेंटर में वाहन स्टैंड बनाया जाएगा।