फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लखनऊ को हराकर वाराणसी बनी हॉकी विजेता

Sun, 16 Nov 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 35 -ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। आयोजक - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
विज्ञापन
मौदहा( हमीरपुर )। कस्बा के रहमानियां खेल मैदान में शनिवार को मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय हाॅकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। पांच शूट आउट में लखनऊ को पराजित कर वाराणसी की टीम विजेता बनी। आयोजक मंडल की ओर से विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विशिष्ट अतिथि यूपी हज कमेटी सदस्य कमरुद्दीन जुगनू ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कराया। इस दौरान लखनऊ व वाराणसी की टीम के खिलाड़ियों से परिचय किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। मैच पहले ही राउंड से रोमांचक नजर आने लगा था। दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती नजर आईं। लखनऊ ने पहले क्वार्टर के अंतिम समय में पहला गोल कर मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद बनारस ने दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद मैच पूरी तरह रोमांचक मोड पर आ गया। समय समाप्त हो गया और दोनों टीमें बराबर रहीं। पांच-पांच का शूटआउट मुकाबला खेला गया। इसमें वाराणसी के खिलाड़ियों ने झांसी को पराजित कर फाइनल मुकाबला अपने नाम पर कर लिया। बनारस की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले अंकित को मैन आफ दी मैच चुना गया।
पूर्व हॉकी खिलाड़ी डॉ. इमामुद्दीन ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मुकाबले में रेफरी की भूमिका सुनील गुप्ता, रूपेंद्र कुमार ने निभाई जबकि रिजर्व अंपायर की भूमिका अमित गुप्ता व स्कोरिंग बृजेश कुशवाहा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें