फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सामान में तोड़फोड़, विरोध पर महिला व बहुओं से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के कुछेछा में जमीन के विवाद को लेकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने एकराय होकर जमीन पर रखे सामान और निर्मित चरही में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


कुछेछा निवासी जनरानी ने बताया कि दो नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे नरेंद्र, बृजेंद्र, कमला, मुरलिया, श्रीराम, दयाराम और उर्मिला ने जमीन पर रखे सामान और चरही को तोड़ दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। बीचबचाव करने आई बहू के साथ भी मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जमीन को लेकर न्यायालय में विवाद होने और एक अक्तूबर 2025 के आदेश के बावजूद तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रतिमा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें