फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 38 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी

Tue, 02 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड ने जिले के 38 परीक्षा केंद्रों की सूची रविवार को जारी कर दी। सूची ऑनलाइन देखी जा सकती है। संबंधित पक्ष चार दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जनपदीय केंद्र निर्धारित समिति को 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण करना होगा।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार तहसील स्तरीय समिति के सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक परिषद को ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद परिषद की ओर से पूरे जिले के 38 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इन स्कूलों की सूची जारी करने के साथ जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र के संबंध में संस्था, विद्यालय, विद्यार्थी अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वे चार दिसंबर तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद जनपदीय केंद्र निर्धारित समिति को 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण करना होगा।
विज्ञापन


सत्यापन के बाद बढ़ सकते हैं परीक्षा केंद्र

2025 की परीक्षा के लिए 36 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या 41 हो गई थी। अब 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए भी 38 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, लेकिन आपत्तियों एवं इनके निस्तारण के बाद इनमें बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें