फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिना पंजीयन चल रहा अस्पताल सील

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 23- बिंवार कस्बा में छापामारी करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
विज्ञापन
बिवांर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को विकासखंड मुस्करा के बिवांर कस्बा स्थित पाथा देवी मंदिर के बगल में संचालित निजी अस्पताल सील कर दिया। इससे निजी क्लीनिक संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चतुर्भुज राजपूत ने बताया कि सोशल मीडिया में अस्पताल में मरीज के इंजेक्शन लगाने पर पैरालिसिस होने की खबर वायरल हो रही थी। इसका संज्ञान लेकर औचक छापा मारा गया। उन्होंने नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा और स्वास्थ्य टीम के साथ बालाजी पैथोलॉजी, पूजा क्लीनिक, गणेश मेडिकल स्टोर और पॉली क्लीनिक समेत अन्य संस्थानों की भी जांच की। निरीक्षण में पूजा क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन मिला जबकि गणेश पॉली क्लीनिक का न तो रजिस्ट्रेशन मिला और न ही कोई डॉक्टर मिला। कचरा निस्तारण की एनओसी भी नहीं मिली। टीम ने गणेश पॉली क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें