फोटो 13 एचएएमपी 23- राठ के हिंदू विराट सम्मेलन में बोलते मुख्य वक्ता हरिनारायण नगायच। स्रोतः आय
राठ। चौपरेश्वर मंदिर के गौरीशंकर धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन व दिव्यश्री राधा सखी मंडल के डॉ. अनुरुद्ध महाराज ने कहा कि अगर हिंदू समाज संगठन नहीं हुआ तो बांग्लादेश के हिंदुओं की जैसी हालत होगी। असंगठित हिंदू समाज दुर्दशा का शिकार होगा। मुख्य वक्ता सह नगर संघ चालक हरिनारायण नगायच ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से संपूर्ण हिंदू समाज में पंच परिवर्तन के विषय को लेकर जन जागृति का अभियान चला रहा है। पंच परिवर्तनों में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण और स्व आधारित जीवन शामिल है। विशिष्ट अतिथि रमेशचंद्र यादव, नगर संघ चालक मुरलीधर, राज किशोर, पीयूष आर्य, प्रदीप, जयवीर, श्याम बाबू, अनुज, अमित आर्य आदि रहे।