शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हाईवे पर तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। चार सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सवारियों का आरोप है कि ऑटो चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
आटो इंगोहटा से सवारियां बैठाकर कस्बे की ओर आ रहा था। तभी इंगोहटा से करीब एक किमी चलने के बाद तेज रफ्तार ऑटो असंतुलित होकर बीच हाईवे में पलट गया।
घटना में आटो में सवार अंकित (20), मुन्ना (58), रोशनलाल (45), उषा (20) पत्नी रामबाबू, अहिल्या (28) पत्नी उदय बाबू निवासीगण इंगोहटा, राजेश्वरी पत्नी रामहेत (40) निवासी मवईजार, सिद्ध गोपाल (55) व उसकी पत्नी केशकली (53) निवासी लोदीपुर घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
अंकित, मुन्ना, रोशनलाल व सिद्ध गोपाल की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद आटो चालक वीरू शिवहरे निवासी इंगोहटा मौके से भाग निकला।