फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, 50 मीटर तक घिसटे

Sun, 18 Aug 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर के उरई नहर बाईपास स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पास 22 चक्का बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक मौके से फरार हो गया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों युवक 50 मीटर तक घिसटते रहे। शनिवार को शाम करीब 4 बजे नगर के उरई नहर बाईपास पर नवीन गल्ला मंडी की ओर से गलत साइड से आ रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों युवकों के शव 50 मीटर तक डंपर के पहियों में घिसटते हुए चले गए।
राहगीरों के शोर मचाने पर डंपर चालक घटनास्थल पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों के शव सीएचसी ले गई। महोबा जिले के महोबकंठ थाने के घटेरा गांव निवासी मृतक योगेंद्र राजपूत की पहचान भगवंतपुरा झांसी के ममेरे भाई रोहित ने की है।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि योगेंद्र जराखर गांव स्थित एक कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का छात्र था। वह नगर के उरई नहर बाईपास के पास किराए के मकान में रहता था। पढ़ाई के साथ फोटोशूट करने का शौकीन था। बताया कि शुक्रवार को योगेंद्र का जन्मदिन था तो गांव चला गया था।
शनिवार सुबह ही जन्मदिन की फोटो एडिटिंग करने के लिए आया था। शाम को पनवाड़ी थाने के महुआ गांव निवासी अपने दोस्त देवेश पांचाल (18) के साथ घर जा रहा था। तभी दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें