फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 24 घंटे मिलेगी निशुल्क बस सेवा

Sun, 18 Aug 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शासन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन पर्व में बहनों के लिए 24 घंटे निशुल्क बस सेवा चलाए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए परिवहन विभाग ने 32 रूटों पर 3366 किलोमीटर अतिरिक्त बसें दौड़ाने का फैसला लिया है। इससे बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आवागमन करने में सुविधा मिलेगी।
एआरएम आरपी साहू ने बताया कि रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए 32 रूटों में निशुल्क बस सेवा रहेगी। कहा कि 3366 किलोमीटर अतिरिक्त किलोमीटर बढ़ाए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन


इन रूटों पर दौडेंगी बसें
हमीरपुर से लखनऊ, नौगांव व मौदहा, नौगांव से लखनऊ, हमीरपुर मौदहा, हमीरपुर से झांसी होते हुए मौदहा, हमीरपुर से कर्वी उरई, हमीरपुर से लखनऊ, छतरपुर मौदहा, छतरपुर से लखनऊ होते हुए हमीरपुर मौदहा, हमीरपुर से लखनऊ सागर, सागर से लखनऊ हमीरपुर, हमीरपुर से उरई बांदा, बांदा से उरई हमीरपुर व हमीरपुर से पत्योरा होते हुए उरई कदौरा।
हमीरपुर से कानपुर व आगरा, आगरा से कानपुर मौदहा हमीरपुर, हमीरपुर से मौदहा कानपुर आगरा व आगरा से कानपुर मौदहा हमीरपुर। हमीरपुर कानपुर व हमीरपुर पडरौना, पडरौना से हमीरपुर, हमीरपुर से कानपुर आनंद विहार, आनंदविहार से कानपुर, हमीरपुर महोबा।
विज्ञापन

हमीरपुर से कानपुर व हमीरपुर से महाराजगंज, महाराजगंज से हमीरपुर, हमीरपुर महोबा सौनौली, सौनौली हमीरपुर, हमीरपुर महोबा होते हुए पडरौना व पडरौना से हमीरपुर आदि मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें