फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मकान का छज्जा गिरने से दो श्रमिक घायल

Sun, 22 Nov 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के रामनगर में निर्माणाधीन छज्जा गिरने से दो श्रमिक घायल हो गए। रहेलिया निवासी जाहर (20) व रघुवीर (25) रामनगर में लेंटर की शटरिंग खोल रहे थे तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे दोनों मलबे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने दोनों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलोंं ने बताया कि मलबे की चपेट में आने से उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन




तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
महोबा। थाना अजनर पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान मवइया मोड़ पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास से अभय राजपूत निवासी बछेछरकलां को पकड़ा। जिसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें