फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 27- सीएचसी कुरारा में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों आरोपी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले दो वांछित आरोपी बुधवार शाम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। मौके से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि हमले में शामिल दो वांछित आरोपी राजकिशोर निषाद (32) और महेंद्र निषाद (30) मनकी रोड स्थित बभनपुर मोड़ पर देखे गए हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और घेराबंदी की तो दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी राजकिशोर के दाएं पैर में और महेंद्र के बाएं पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे व कारतूस एवं खोखे बरामद किए हैं। पुलिस टीम में शामिल निरीक्षक रामआसरे सरोज, उपनिरीक्षक अशर्फीलाल जायसवाल, राकेश यादव, रिंकू तिवारी, अजय वर्मा, हेड कांस्टेबल गौतम कुमार, जसपाल, कौशल झा, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, सौरभ कुमार, सूर्यप्रकाश मौजूद रहे।


ये है मामला
कुरारा थानाक्षेत्र के उमराहट गांव में बीते मंगलवार देर शाम हरौलीपुर पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद व सिपाही आशीष मौर्य विवाद की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। तभी मौजूद भीड़ एकजुट होकर आक्रामक हो उठी। भीड़ ने कुल्हाड़ी, धारदार हथियार और डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने सिपाही आशीष मौर्य को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा। उनके सिर में गंभीर चोंटें आईं। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। इसी दौरान उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद की सरकारी पिस्टल, मैग्जीन व 10 कारतूस और सिपाही का मोबाइल भीड़ ने लूट लिया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनकी रोड बमनपुर मोड़ के पास नामजद दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। आरोपियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

- राजेश कमल, सीओ सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें