फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ज्येष्ठ अमावस्या मेले में चित्रकूट के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से चित्रकूटधाम कर्वी में आयोजित होने वाले ज्येष्ठ अमावस्या मेले पर दो अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेनों के संचालन की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूटधाम कर्वी तक आवश्यकतानुसार विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक मेला स्पेशल ट्रेन 15 से 17 मई तक वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए चलेगी जो झांसी से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बेलाताल स्टेशन पर दोपहर 12.15 बजे, कुलपहाड़ 12.35 व महोबा रेलवे स्टेशन पर रात डेढ़ बजे आएगी। ट्रेन का चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 5.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7.25 बजे चलेगी जो महोबा स्टेशन पर रात 9.50 बजे, कुलपहाड़ में 10.11 बजे और बेलाताल पर 10.20 बजे होते हुए रात एक बजे झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से रात 8.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन बेलाताल स्टेशन पर 10.50 बजे, कुलपहाड़ में 11 बजे व महोबा रेलवे स्टेशन पर रात 11.40 बजे आएगी। इस ट्रेन का चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 3.05 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन से सुबह 4.40 बजे चलेगी जो महोबा रेलवे स्टेशन पर 7.45 बजे, कुलपहाड़ में 8.06 बजे और बेलाताल स्टेशन पर 8.15 बजे आएगी। इस ट्रेन का झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 11.10 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें