फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रैपिड टेस्ट में दो और मिले डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मंगलवार को जिला अस्पताल में कुल 25 जांचों में रैपिड टेस्ट में दो डेंगू पॉजिटिव मरीज निकले हैं। जबकि ओपीडी में कुल 910 मरीजों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें 270 ब्लड की जांचे हुई हैं। फिजीशियन के मुताबिक प्रतिदिन करीब 200 मरीज वायरल बुखार से संबंधित आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कुल 25 डेंगू की जांचे की गई। जिनमें रैपिड टेस्ट में दो की पुष्टि हुई है। इनमें तन्या (9) पुत्री पप्पू निवासी वार्ड 15 सुमेरपुर व जगत प्रसाद (55) निवासी सुमेरपुर डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिससे डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 29 पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि रैपिड टेस्ट में दो डेंगू पॉजिटिव मरीज निकले हैं। जो दोनों की सुमेरपुर कस्बा निवासी हैं। कहा कि स्वास्थ्य टीम ने संबंधित मोहल्लों में जाकर एंटीलार्वा का छिड़काव किया है। साथ ही सैंपल लिए हैं। वहीं मौदहा के पाटनपुर व कुरारा के सरसई गांवों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया है।
जबकि मंगलवार को ओपीडी में कुल 910 मरीजों का इलाज किया गया। जिनमें 270 मरीजों ने अपनी ब्लड की जांचे कराई हैं। फिजीशियन आरएस प्रजापति ने बताया कि प्रतिदिन करीब 200 मरीज वायरल बुखार से संबंधित आ रहा है। कहा कि लोग बासी भोजन न करें, घर में साफ सफाई रखें, कटे फटे फल का उपयोग न करें, अपने आस पास जलभराव न होने दें। समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें