राठ (हमीरपुर)। जलालपुर थाने के पुरैनी गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे पड़ोसी रमाशंकर उर्फ जमनी व देशराज शराब के नशे में उनके घर आकर गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसे और उसके भाई तुलाराम के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में उसका सिर फूट गया। इलाज के दौरान सिर में 7 टांके लगाए गए। आरोपियों से इलाज के लिए करवाने के लिए बोला तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। राजकुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। (संवाद)