मौदहा (हमीरपुर)। महोबा जनपद के खन्ना गांव निवासी राहुल (24) पुत्र चुनूबाद अपने साथी शिव सिंह (23) पुत्र अनुरुद्ध सिंह निवासी पुरा मवई के साथ शुक्रवार की शाम किसी काम से मौदहा के गहबरा चौकी आया था। जहां से रात के करीब नौ बजे वह दोनों वापस खन्ना लौट रहे थे, तभी रास्ते में नेशनल हाईवे-34 पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को मौदहा सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शिव सिंह को सदर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)