फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईवे पर दो स्थानों ट्रक खराब, दो घंटे लगा जाम

Thu, 26 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 28- सुमेरपुर कस्बा पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। मुख्यालय सहित सुमेरपुर कस्बे के अंदर बुधवार दोपहर हाईवे पर ट्रक खराब हो जाने के कारण भारी जाम लग गया। पुलिस व यातायात पुलिस ने किसी तरह इन ट्रकों को हाईवे पर सड़क किनारे खींचवाकर लगाया, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान जाम में पूर्व मंत्री सहित अधिकारियों के वाहन फंसे रहे। तेज धूप में राहगीरों के हलक सूखते रहे। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन




सुमेरपुर कस्बा में सुबह करीब 11:30 बजे थाने के समीप हाईवे पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार युवक ट्रक चालक को पकड़कर थाने ले गया। चालक के न होने से ट्रक हाईवे के बीचो-बीच खड़ा रह गया। इससे दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। ट्रक को स्टार्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे स्थिति और बिगड़ गई। जाम में बसें, स्कूली वाहन, एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाकर करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल कराया। जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम में परिवहन निगम की बसों के साथ पूर्व मंत्री शिवचरन प्रजापति व एआरटीओ सहित कई अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे।



वहीं दोपहर करीब डेढ़ बजे बेतवा पुल पर एक डंपर खराब हो गया, इसके बाद एक कार खराब हो गई। इससे कानपुर-सागर हाईवे पर देखते ही देखते करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस व एनएचएआई के कर्मियों ने क्रेन की मदद से डंपर को खींचकर पुल के बाहर किया, तब कहीं जाकर आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान जाम में कई रोडवेज बसों सहित एंबुलेंस व स्कूली बसें फंसी रहीं।
विज्ञापन




यातायात प्रभारी हरवेंदर सिंह ने बताया कि एक डंपर बेतवा पुल पर खराब हो गया। सूचना मिलते ही क्रेन की मदद से उसे बाहर खींचकर निकाला गया और यातायात बहाल कराया गया है।

फोटो 25 एचएएमपी 28- सुमेरपुर कस्बा पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें