फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक की मौत

Sat, 02 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतवा पुल पर शुक्रवार देर रात 10 बजे ट्रक से उतरते समय चालक डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात हाईवे पर बेतवा पुल के पास ट्रक चालक जितेंद्र पाल (28) पुत्र श्री रामपाल निवासी स्योंदी ललईपुर थाना घाटमपुर ट्रक से उतर रहा था, तभी पीछे की ओर से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

खलासी धर्मेंद्र पुत्र सूबेदार निवासी कानपुर ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर रिफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। खलासी ने बताया कि वह पत्योरा खदान से बालू भरकर लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें