बीती देर रात मुख्यालय स्थित हाइवे में बेतवा पुल पार ओवरटेक करने के दौरान
एक ट्रक व डंफर की भिड़ंत हो गई। जिसमें डंफर का खलासी घायल हो गया।
गुरुवार दोपहर क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के जरिए हटाने के दौरान लगभग दो
घंटे तक हाइवे में जाम लगा रहा। जिसमें कई स्कूली बसें व प्राइवेट वाहन फ
ंसे रहे।
बुधवार रात 2 बजे हाइवे पर बने बेतवा पुल के समाप्त होते ही एक
खाली तेज गति ट्रक मौरंग खदान जा रहा था। तभी सामने से आ रहे मौरंग लदे
डंफर से टकरा गया। यह हादसा ओवरटेक करने में हुआ। भिड़ंत में डंफर का खलासी
घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनो दुर्घटनाग्रस्त
वाहन रात से लेकर गुरुवार तक हाइवे की सड़क में खड़े रहे।
जाम न लगे इस पर
यातायात प्रभारी ने कोई पहल नहीं की। गुरुवार दोपहर ट्रक मालिकों ने पुलिस
की मदद से क्रेन के सहारे ट्रकों को हटवाया, जिससे दो घंटे तक हाइवे पर जाम
लगा रहा। जाम में 108 व 102 नंबर एंबुलेंस भी फंस गई। 108 नंबर एंबुलेंस
में डांडीपुर गांव के शंकर का 10 माह का बच्चा डायरिया से ग्रसित होने पर
फंस गया।
किसी तरह इस एंबुलेंस को निकाला गया। इसी तरह जाम में महर्षि
विद्या मंदिर की आधा दर्जन से अधिक बसें भी फंसी रही। करीब 1.30 बजे
विद्यालय की छुट्टी होने के बावजूद बच्चे 3 बजे के बाद ही अपने घरों को
पहुंच सके । वही जाम में प्राइवेट वाहनों के फं से होने से यात्री
बिलबिलाते रहे।