फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत

Sun, 10 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
भेड़ी गांव में किसान की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालपुर (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव में बीती रात किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसे बेटी की शादी के साथ ही साहूकारों का 35 हजार का कर्ज चुकाने की चिंता थी। थाना जलालपुर क्षेत्र के भेड़ी डांडा निवासी किसान रामचरन (46) पुत्र रामसनेही के सीने में बीती रात तेज दर्द उठा। अस्पताल जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। किसान के बड़े बेटे चंद्रभान ने बताया कि उसकी बहन रिंकी (18) की शादी के लिए पिता परेशान रहते थे। बताया कि पिता के नाम एक एकड़ पैतृक जमीन है। बीते साल खेत परती पड़ जाने से कुछ भी पैदा नहीं हुआ। इस बीच घर का खर्च चलाने के लिए पिता ने साहूकारों से 33 हजार रुपये कर्ज भी ले रखा है। परिवार की माली हालत खराब होने पर वह मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण करते थे। बेटे के कहा कि पिता की मौत से परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। बताया कि वह चार भाई बहन हैं। किसान की मौत से उसकी पत्नी गोरी का रो रोकर बुरा हाल है। किसान के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें