फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को बचाने में पिता की गई जान

Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
कालिका गली के खंभे में उतरा करंट
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के छोटी जुलेहटी बाराखंबा मोहल्ले में बीती रात बेटी को बचाने में पिता की जान चली गई। पंखे में उतरे करंट से बेटी चिपककर चिल्लाने लगी। इसी बीच उसे बचाने में पिता हादसे का शिकार हो गए।  घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में कस्बे की सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कस्बे के छोटी जुलेहटी बाराखंबा मोहल्ला निवासी मोहर खां (65) पुत्र जहूर खां रोडवेज में चालक थे। वह तीन साल पूर्व ही रिटायर्ड हुए थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे मोहर खां की 18 वर्षीया पुत्री मुस्कान टेबिल फैन को चालू कर रही थी। तभी उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। मुस्कान के चिल्लाने पर कमरे में मौजूद पिता बेटी को बचाने के लिए दौड़े और उसे बचाने का प्रयास करने लगा लेकिन करंट की चपेट में वह खुद चिपक गए। हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मोहर खां  की सात बेटियां और एक पुत्र है। छह बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। मोहर खां की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। वहीं करंट लगने से घायल मुस्कान का इलाज अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें