फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कैंडिल मार्च निकाल कर दी अग्निकांड हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो24एचएएमपी 35- कैंडिल मार्च निकालते संगठन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले कैंडल मार्च निकाल कर लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वाले 15 बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी व महिला विंग की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च आंबेडकर पार्क से शुरू हुआ और दीक्षित तिराहा पर समाप्त हुआ। यहां पर दो मिनट का मौन रखकर सभी ने हादसे में मरने वाले 15 बच्चों को श्रद्धांजलि दी। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि नियमों का पालन कराना शासन व प्रशासन का काम है। जरा सी लापरवाही ने 15 परिवारों की खुशियां छीन ली। पीड़ित परिवारों को भगवान दुख सहन करने का साहस दे।
सरकार बच्चों के परिवारों को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दे। इस दौरान रमाकांत शुक्ला, शिवाकांत पांडेय, सौरभ द्विवेदी, राखी पांडेय, वंदना तिवारी, संतोष पांडेय, शीलू द्विवेदी, प्रीति अवस्थी, रूबी तिवारी, सुमन तिवारी समेत सर्व समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें