फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दीपावली पर ट्रेनें फुल, बसों में हो रही भीड़

Mon, 20 Oct 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटाे 19 एचएएमपी 25 रोडवेज डिपो में यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : chineni news
विज्ञापन
हमीरपुर। दीपावली पर्व पर घर जाने की जल्दी बस स्टैैंड और रेलवे स्टेशन पर साफ तौर पर देखने को मिली। ट्रेनें पहले से भरकर आने की वजह से यात्रियाें को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम की दिल्ली से आने वाली बसों में भीड़ देखने को मिली। त्योहार को देखते हुए डग्गामार वाहनों ने भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया।
विज्ञापन


दीपावली पर्व सोमवार को मनाया जाना है। दूर दराज रहने वाले अपने घरों के लिए आ रहे है। यही वजह है कि ट्रेन व बस में भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों में पहले से आरक्षण कराने वालों को सीट मिल गई, लेकिन जनरल टिकट पर सफर करने वालों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। कानपुर से चलकर बांदा, खजुराहो, मानिकपुर को आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। सीट घेरने के लिए लोगों को मशक्कत करना पड़ी। इस दौरान पायदान तक पर यात्री सफर करते नजर आए। शाम को अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में भीड़ रही। धनतेरस व दीपावली ने हमीरपुर-राठ डिपो की झोली को भर दिया है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए निगम की 20 बसाें को भेजा गया। यहां से खाली जाने वाली बसें उधर से भरकर आईं। एआरएम राठ निखिल वर्मा के अनुसार, रविवार को अधिक भीड़ होने की संभावना के चलते दिल्ली रूट पर आठ बसें और भेजी गई हैं। दिल्ली, कानपुर, झांसी समेत सभी रूटों से त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। निगम का राजस्व 15 लाख से अधिक तक पहुंच गया है।

हमीरपुर एआरएम आरपी साहू ने बताया कि दिल्ली रूट पर 30, चित्रकूट 10, गोरखपुर 12, कानपुर 10, झांसी तीन व मथुरा मार्ग पर चार बसें भेजी गई हैं। त्योहार के चलते सभी रूटों पर यात्रियों की भीड़ रही। दो दिनों में करीब 13 लाख का कलेक्शन हुआ है।
विज्ञापन

-
डग्गामार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया

त्योहार पर डग्गामार वाहनों ने खूब चांदी काटी। मैजिक के साथ ईको भी कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, बिवांर, मुस्करा आदि के लिए दौड़ीं। इस दौरान डग्गामार वाहनों ने मनमाना किराया वसूला। ये वाहन क्षमता से अधिक सवारी लेकर दौड़ते नजर आए।

फोटाे 19 एचएएमपी 25 रोडवेज डिपो में यात्रियों की भीड़। संवाद- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें