हमीरपुर। प्रयागराज में रविवार को हुई बैठक 10 वीं जेडआरयूसीसी रेलवे बोर्ड की जीएम उपेंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बोर्ड के स्थानीय सदस्य ने बुंदेलखंड के लिए कई प्रस्ताव रखे। इसमें मानिकपुर से सुमेरपुर होकर दिल्ली के लिए जल्द ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल रहा।
मुख्यालय निवासी बोर्ड के सदस्य अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने मानिकपुर से बांदा सुमेरपुर-घाटमपुर कानपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए एक ट्रेन की मांग की। इसका बोर्ड ने प्रस्तावित प्रस्ताव पास किया और अमृत भारत योजना के तहत वंदे भारत ट्रेन शीघ्र ही इस ट्रैक को मिल जाएगी। दूसरी मांग भरुआ सुमेरपुर में क्रॉसिंग में आरओबी बनाने की मांग उठाई। इसका भी प्रस्ताव पास हुआ और इसका भी शीघ्र निर्माण शुरू होगा।
तीसरी मुख्य मांग जोल्हुपुर से हमीरपुर रेलवे ट्रैक के निर्माण के संबंध में प्रस्तावित सर्वे को निरस्त करते हुए नया सर्वे कराया जाएगा। इसके साथ ही भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर रोड, रागौल स्टेशन में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी। हमीरपुर मुख्यालय में स्थित एकल टिकट विंडो में बेंच व प्लास्टिक शेड का भी बंदोबस्त किया जाएगा। बांदा स्टेशन से हमीरपुर रोड स्टेशन तक पड़ने वाले आरयूबी में होने वाली जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए भी व्यवस्था कराई जा रही है।
इन सभी मुद्दों को अति शीघ्र पूरा कराया जाएगा। ऐसा प्रस्ताव पारित हुआ है।