फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों रेंगा यातायात

Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
बेतवा पुल में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मुख्यालय के बेतवा पुल के बीचों-बीच सरकारी वाहन खराब हो गया। चालक वाहन को बीच पुल पर ही छोड़कर चला गया। इससे बुधवार को हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने धक्का देकर वाहन को किनारे किया। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। एक घंटे तक वाहनों के पहिया थमे रहने से जाम हाईवे तक पहुंच गया। जाम खुला तो वाहन रेंग-रेंग के आगे बढ़े। सुबह से शुरू हुए जाम से लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हाईवे पर बेतवा पुल की मरम्मत का कार्य पीएनसी कंपनी करा रही है। इसके चलते भारी व हल्के वाहन पुल की एक साइड से गुजर रहे हैं। यही कारण है कि पुल पर दिन भर भारी वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। इधर, पुल के ऊपर उप्र सरकार की नेम प्लेट लगी एक सूमो खराब हो गई। इससे आवागमन ठहर गया। जिससे पुल को दोनों तरफ लंबी लाइनें लग गईं। दोपहर करीब दो बजे जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए और वाहनों की लाइन हाईवे तक लग गई।

यातायात प्रभारी सुरजीत ने बताया कि बेतवा पुल पर वाहन खराब होने से दिक्कत आई है। दयाशंकर व सिपाही हनीफ ने वाहन को धक्का लगाकर किनारे लगाया, तब जाम खुल सका। बताया कि बेतवा पुल से सटे हाईवे पर पीएनसी कंपनी मरम्मत कार्य करा रही है। इस वजह से भी लोगों को दिक्कत हुई। पीएनसी के अवर अभियंता एमपी वर्मा ने बताया कि पुल पर रूटीन वर्क चल रहा है। छोटी मोटी कमियों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि बीते मंगलवार को यमुना पुल की मरम्मत का कार्य कराया गया था। जिसमें थोड़ी बहुत यातायात बाधित हुआ। कहा कि ऐसी जगहाें पर काम कराने में यातायात की समस्या आती है। लेकिन कंपनी के कर्मचारी ट्रैफिक को भी कंट्रोल करने का काम करते हैं। कहा कि इसके लिए दो कर्मचारी दोनाें ओर लगाए जाते हैं। एक ओर ट्रैफिक ज्यादा होने पर दूसरी साइड रोक कर उसे खोल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें