फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर 22 घंटे रेंगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रकों की खराबी के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हाईवे पर सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक 22 घंटे यातायात रेंगता रहा। इस दौरान जाम खुलता और लगता रहा। जाम की वजह से बसें अपने गंतव्य तक घंटों देरी से पहुंचीं। वहीं, अन्य वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह स्कूली वाहन फंसने से परीक्षार्थियों को काफी समस्या हुई।
कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगने से जिला मुख्यालय से चिकित्सा समेत अन्य सुविधाओं के लिए लोगों को कानपुर आने-जाने में परेशानी होती है। इस समस्या का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। इसके पीछे का कारण टू-लेन हाईवे पर क्षमता से अधिक वाहनों का होना है। कई बार ओवरलोड ट्रक खराब होने से अक्सर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सजेती थानाक्षेत्र के दुर्गा मोड़ पर एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया, जो शाम तक लगा रहा। इसी बीच सुमेरपुर कस्बा में दुर्घटना होने पर जाम लग गया, जिसमें बराती भी फंसे नजर आए। धीरे-धीरे जाम बढ़ता चला गया। यातायात कर्मी व पुलिस बल जाम खुलवाने में जुटा रहा। कुछ देर रेंगते ही बेतवा पुल व कुछेछा में ट्रक खराब होने से जाम लग गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे बेतवा पार कुछेछा स्थित महर्षि विद्या मंदिर की स्कूल बस जाम में घंटों फंसी रही। छात्रों ने बताया कि होम एग्जाम चल रहे हैं। परीक्षा में पहुंचने के लिए देरी हो रही है। जाम में फंसी रोडवेज बसें अपने गंतव्य पर दो से तीन घंटे देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भी असुविधा हुई। सजेती से भरुआ सुमेरपुर तक करीब 20 किमी लंबी वाहनों की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें