फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं’

Wed, 30 Mar 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापारी संगठित हो चुके हैं। अब उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बात उत्सव पैलेस में आयोजित उप्र उद्योग व्यापार मंडल राठ इकाई के जिला सम्मेलन एवं व्यापारी महापंचायत में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने कही। उन्होंने एक्साइज ड्यूटी लगाने को भी गलत बताया। वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रैक्टिकल जानकारी होनी चाहिए। कहा कि एक्साइज ड्यूटी पर सरकार भ्रामक बातें कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। विशिष्ट अतिथि बांदा चित्रकूट के सांसद भैंरोप्रसाद मिश्रा ने कहा कि संगठन ने सदैव व्यापारियाें की समस्याओं को उठाया है। क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए वह सदैव तैयार हैं। युवजन सभा जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव ने कहा कि इस महापंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसमें सहयोग करेंगे।

जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में हुई चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। मौके पर विशिष्ठ सेवाओं हेतु डा0 जमील राठवी को भामाशाह रत्न सम्मान दिया गया। विनोद पुरवार महोबा, प्रमोद सर्राफ, मनीष सोनी, कैलास चंद्र अग्रवाल, शिवरतन विश्वकर्मा, श्रीकांत कुरारा, शैलेंद्र अग्रवाल मुस्करा, राकेश सोनी सरीला, जलीस खान हमीरपुर, शिवराम सोनी, दिलीप सेठ आदि व्यापारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन


मौके पर नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता, प्रमोद बजाज, अजय अवस्थी हमीरपुर, सूर्य कुमार तिवारी हमीरपुर, सुनील पांडेय कानपुर, महेश राय झांसी, संतोष गुप्ता बांदा, घनश्याम साहू,  शिवप्रकाश दाऊ, महेन्द्र प्रकाश विद्यार्थी, रमेश चंद्र सर्राफ, शिवशरण सर्राफ, राकेश मिश्रा, संजय अग्रवाल, निहाल खां मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें