अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मुस्करा कस्बे में गैरिज में बंद ट्रैक्टर-ट्राली को स्टार्ट करते समय एक 65 वर्षीय वृद्ध फाटक के पिलर में फंस गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा है।
कस्बे के छह थोक निवासी बाबू पुत्र बंशिया अहिरवार (65) शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे अपने खेतों से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में बलवान राजपूत निवासी मुस्करा ने बाबू अहिरवार को रोक लिया। उसने ट्रैक्टर में धक्का लगाकर स्टार्ट कराने की मदद मांगी। बलवान सिंह राजपूत के कहने पर बाबू सहित अन्य तीन चार लोगों ने एकजुट होकर ट्रैक्टर स्टार्ट कराने के लिए धक्का देने लगे।
तभी ट्रैक्टर ट्राली सहित पीछे की ओर आ गई और फाटक के पिलर से टकरा गई। ट्रैक्टर के पिलर से टकराने के दौरान वृद्ध बाबू वहीं फंस गया और दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया। सूचना पर पहुंचे एसआई यशकरण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।