फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच मजदूर घायल

Tue, 07 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पुलिस कर्मी को जानकारी देती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा स्थित हमीरपुर फोरलेन पर पेट्रोल पंप के पास अचानक प्रेशर ट्राली उठ गई। जिससे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बगल से गुजर रही दो छात्राएं बाल-बाल बच गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्मिच बंगाल
विज्ञापन


प्रांत निवासी दरफजुलहक (25) पुत्र मोजजूहक ने बताया कि एलएंडटी कंपनी  जिले में टावर बनाने का काम कर रही है। उसका सामान ट्रैक्टर ट्राली में लादकर कुरारा के बेरी गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में मोहम्मद बदरुआलम (22) पुत्र नशीरूददीन, मोहम्मद अबुल कासिम अली (25) पुत्र

नशीरूददीन, मोहम्मद आलम शेख (19) पुत्र मोहम्मद शेख अली, उसका बड़ा भाई शफीक आलम (27) सवार थे। बताया कि उनके साथ तीन ट्रैक्टर आगे पीछे चल रहे थे। तभी ट्रैक्टर की प्रेशर ट्राली ऊपर की ओर उठ गई और पलट गई। जिसमें सभी दब गए। इसी बीच कालेज से पढ़कर घर जा रही छात्राएं
विज्ञापन


लीलावती पुत्री मातादीन कुशवाहा निवासी शिवनी व कल्पना पुत्र रघुनाथ निवासी कुरारा सड़क से गुजर रही थी। छात्रा लीलावती ने बताया कि वह ट्राली की चपेट में आकर फंस गई और काफी दूर तक घिसट गई मगर बच गई। राहगीरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल आलमशेख की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें