फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांखर से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। बिवांर-सरीला मार्ग पर छेड़ी बेनी गांव के पास झांखर से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

भेड़ी डांडा गांव निवासी देवेंद्र (35) गांव के ग्राम प्रधान धीरज सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार की दोपहर में चालक देवेंद्र रहटियां गांव के खेतों से बबूल के झांखर ट्रैक्टर ट्राली में लादकर धौहल गांव की ओर जा रहा था। छेड़ी बेनी गांव के पास पुलिया से ट्रैक्टर ट्राली टकराने के बाद पलट गई। जिसमें चालक देवेंद्र दब गया। पुलिसकर्मी उसे सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राघव ने बताया कि उसके दस बीघा जमीन हैं। दो बेटे हैं दोनों की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा देवेंद्र खेती व मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। जलालपुर थाना के उपनिरीक्षक राजेश साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें