फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर पोल से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। धुंधपुर से अनाज लादकर गल्ला मंडी आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। गनीमत रही कि घटना के समय विद्युत आपूर्ति ठप थी जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के कारण मौहर, अतरैया, धुंधपुर, कैथी समेत आसपास के कई मजरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

धुंधपुर निवासी भीखू निषाद सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनाज लेकर मंडी आ रहे थे। बिरखेरा गांव के पास सामने आए बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया। टक्कर से पोल टूटकर ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच में गिर गया। पारा रैपुरा सब स्टेशन के अवर अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि हादसे से विभाग को करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पोल को खड़ा करके आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें