फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मेधा अलंकरण समारोह में टॉप फाइव छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप फाइव छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों परीक्षाओं में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इंटरमीडिएट वर्ग में मयंक गुप्ता ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आदर्श ने 87 प्रतिशत, सत्यम यादव ने 82 प्रतिशत, मोहित ने 81.8 प्रतिशत तथा प्रदीप कुमार ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वहीं हाईस्कूल वर्ग में सत्यजीत ने 90.67 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। आयुष पाल ने 89.16 प्रतिशत, अमर कुमार ने 86.16 प्रतिशत, सुनील कुमार ने 84 प्रतिशत तथा वीरेंद्र गुप्ता ने 83.33 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज व परिवार का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, चंद्रशेखर यादव, कामता प्रसाद, विजय पाल, महेश कुमार, रणवीर सिंह, सुमित कुमार, राम सिंह, केवल प्रसाद, यतीश चंद्र, सचिन गुप्ता सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें