कुरारा। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जल्ला में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समर्थ इंडिया व सहयोग संस्था द्वारा भाषण, पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सभी से पढ़ने और खुद को गढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि समय अमूल्य है, आगे बढ़े और तरक्की के रास्ते तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणविजय चक्रवर्ती ने कहा कि बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी को इसके लिए योगदान करना है। सहायक अध्यापक अनुपम मौर्या ने कहा कि बेटियों को मौके मिलने चाहिए, वह हर मुकाम को हासिल कर सकती हैं। उन्होंने सभी से पढ़ने और खुद को गढ़ने की नसीहत दी। कहा कि समय अमूल्य है, आगे बढ़े और तरक्की के रास्ते तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। शिक्षक सदफ यास्मीन ने कहा कि बालिकाएं नेतृत्व करने और स्वतंत्रता के मायने समझ रही हैं। समर्थ इंडिया की कुमकुम ने कहा कि अपने आपको को बुलंद रखने का हौसला होना चाहिए। आगे आए, मंजिल खुद व खुद मिल जाएगी। समर्थ से जुड़ी रखी देवी ने प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में सहयोग किया।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर तरंग मेरे सपने, मेरी उड़ान के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अनामिका और नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, दूसरे स्थान पर निशा और खुशी रहीं तथा तीसरे स्थान पर मेनका और राधिका ने बाजी मारी। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में टिंकू ने पहला स्थान, हेमंत ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान महिला शिक्षिकाओं अनुपम मौर्या और सदफ यास्मीन को भी सम्मानित किया गया।
-