फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया, कोटेदार पर धमकी का आरोप

Tue, 24 Mar 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम अलकछवा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने, अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कौशिल्या, रोशनी देवी और प्रियंका सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पिछले करीब तीन माह से कोटेदार मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन सामग्री नहीं दे रहा है। जब वे राशन लेने दुकान पर जाती हैं तो बायोमेट्रिक कराने के बाद उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है।
महिलाओं का आरोप है कि राशन देने के नाम पर 100 से 150 रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है और जबरन अतिरिक्त सामान लेने का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर कोटेदार द्वारा राशन कार्ड निरस्त कराने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी घनश्याम मीना को शिकायत पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें