फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट शर्किट से तीन बीघे की अरहर की फसल जली

Tue, 21 Mar 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पौथिया में आग से जली अरहर की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंडौरा रोड के पास शार्ट सर्किट के एक खेत में आग लग गई। जिससे उसमें खड़ी अरहर की फसल जलकर खाक हो गई। आसपास के खेतों में फसल की थ्रेसिंग करा रहे किसान यह देखकर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन



गांव निवासी चंद्रशेखर के पांच बीघे खेत कुंडौरा मार्ग के किनारे है। उसमें अरहर की फसल बोई थी। मंगलवार को सुबह खेतों के ऊपर से निकले तारों के आपस में टकराने से शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से अरहर की फसल में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के खेतों में थ्रेसिंग कर रहे

किसान पहुंच गए। कुछ किसानों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीन बीघे की अरहर की फसल जलकर खाक हो गई। किसान चंद्रशेखर ने बताया कि इस आग की घटना में उसका करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें