फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गोहांड नगर पंचायत घोटाले के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नगर पंचायत गोहांड में विकास कार्यों की धनराशि हड़पने का एक और मामला प्रकाश में आया है। मौजूदा नगर पंचायत अध्यक्ष ने वर्ष 2018 में 10 दुकानों के निर्माण के लिए तत्कालीन अध्यक्ष, अवर अभियंता व सप्लायर्स की मिली भगत से करीब 4.89 लाख की धनराशि हड़पने की शिकायत डीएम से की है।
जिसपर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच कराए जाने का आदेश दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता राजपूत ने पिछले 21 सितंबर को डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगर पंचायत को शासन द्वारा नगर विकास के लिए 13 दिसंबर 2018 को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 102.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 51.28 लाख रुपया दिया गया था। बताया कि तत्कालीन अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत द्वारा 19 अक्तूबर 2015 को निविदा आमंत्रित की गई थी।
विज्ञापन

जिसमें 10 दुकानों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था। बताया कि 10 दुकानों की निविदा श्रीकृष्णा कन्स्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स नीरज सोनी निवासी राठ काे प्राप्त हुई। कार्यदायी संस्था को तीन नवंबर 2018 कार्यादेश जारी किया गया था। जिसके तहत तत्कालीन अध्यक्ष जितेंद्र, अवर अभियंता पुष्पेंद्र व कृष्णा कंसट्रक्शन के नीरज सोनी ने सांठ गांठ करके जेई द्वारा बिल प्रस्तुत कर 10 दुकानों का प्रथम बिल 4,89,642 रुपया निकाला गया था, लेकिन धरातल पर इन दुकानों का निर्माण कार्य आज तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बताया कि उसकी शिकायत पर डीएम राहुल पांडेय ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें एसडीएम सरीला, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सदस्य वित्तीय परामर्शदाता को नामित किया है। जिसकी जांच गठित कमेटी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें