फ्लाइंग ऑफिसर राहुल ठाकुर परिजनों के साथ।(संवाद)
बिझड़ी ( हमीरपुर)। बड़सर विधानसभा की ग्राम पंचायत पाहलू, गांव बधान शुक्रखड्ड निवासी राहुल ठाकुर एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। राहुल के दादा स्वर्गीय रोशन लाल भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। राहुल के पिता सुरेश कुमार व माता नीलम कुमारी दोनों शिक्षक हैं।
भाई साहिल ठाकुर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। राहुल ठाकुर ने अपनी जमा दो की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी हमीरपुर से मार्च 2016 में पास की है। उसके बाद 2021 में कंप्यूटर साइंस में बीटेक चंडीगढ़ से की है। इसी साल उनका चयन निजी कंपनी में हो गया। अगले साल 2022 में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पास किया और भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुए। इस चयन के बाद डेढ़ वर्ष की ट्रेनिंग भारतीय वायुसेना अकादमी बंगलुरू से पूरी की। राहुल ने कड़ी मेहनत से अपने बचपन का सपना पूरा कर अपने बड़े बुजुर्गों व माता-पिता का नाम रोशन किया है।