फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रदेश कार्यसमिति में हमीरपुर के तीन नेताओं को जगह

विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 48- बाबूराम निषाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जिले से जुड़ी तीन राजनीतिक हस्तियों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद और राठ विधायक मनीषा अनुरागी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से 26 अक्तूबर को जारी सूची में तीनों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


बाबूराम निषाद ने इसे पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों से जोड़ने के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जाता है। वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे हैं। जुलाई 2022 से राज्यसभा सांसद हैं।

साध्वी निरंजन ज्योति हमीरपुर सदर से विधायक और फतेहपुर से दो बार सांसद रह चुकी हैं। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्तमान में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं। वहीं, राठ विधायक मनीषा अनुरागी वर्ष 2017 और 2022 में लगातार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं।

फोटो 26 एचएएमपी 48- बाबूराम निषाद।

फोटो 26 एचएएमपी 48- बाबूराम निषाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें