फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समेत तीन ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा/राठ (हमीरपुर)। अलग क्षेत्रों में किसान समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी बाबूलाल (50) ने घर में आधी को फंदा लगा लिया। सुबह परिजनों को शव लटका मिला। चचेरे भाई सीताराम ने बताया कि बाबूलाल गांव के साहूकारों से कर्ज लिया था। पिछले वर्ष फसल खराब हुई थी, इस बार समय से बुआई नहीं कर पाए। इससे परेशान थे।
विज्ञापन

उधर, बरदा गांव निवासी महेश कुमार ने बताया नगर के मुगलपुरा मोहल्ला में उनकी बहन माया देवी (45) की ससुराल है। महेश ने बताया बहन मानसिक
रूप से बीमार थी। बुधवार रात उन्होंने कमरे में फंदा लगा लिया।
बरहरा गांव के गजराज अहिरवार ने बताया पुत्र करन सिंह (42) शराब का लती था। बुधवार रात शराब के नशे में परिजनों से झगड़ गया। इसके बाद कमरे में चला गया। सुबह फंदे पर लटका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें