फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ससुरालियों की धमकी से आहत युवक ने की आत्महत्या

Tue, 24 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पत्नी से विवाद के चलते सोमवार को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां का आरोप है कि ससुरालियों की धमकी से आहत होकर बेटे ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव निवासी प्रभारानी ने बताया कि सोमवार सुबह उनके बेटे भूपेंद्र (34) ने बिगवां मौजा में नीम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगा लिया। बताया कि डेढ़ साल पहले उनके पति रामकिशन की मौत हो गई थी। उनके नाम पर डेढ़ बीघा कृषि भूमि है। बेटा मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उन्होंने बताया कि बेटे का अपनी पत्नी सरोज से विवाद चल रहा था। बेटे की ससुराल बरौली गांव में है। बताया कि रविवार को ससुराली घर आए और विवाद के चलते बेटे को धमकी दी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या की है। अपने पीछे पत्नी सरोज, बेटे राज व अनमोल को रोता बिलखता छोड़ गया है। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोप के संबंध में अभी किसी ने शिकायती पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें