भरुआ सुमेरपुर। हमीरपुर में एक गर्भवती महिला ने वीडियो कॉल पर अपशब्द कहने, एआई की मदद से आपत्तिजनक फोटो बना कर वायरल करने की धमकी की शिकायत की। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला ने शिकायत में बताया कि 19 सितंबर की रात उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वालों ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और गाली-गलौज की। आरोप है कि युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि इंगोहटा निवासी अमन त्रिपाठी और वीरेंद्र साहू पर दलित उत्पीड़न अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है