फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: माता जिनका नाम पुकारे किस्मत वाले होते हैं...

Sun, 28 Sep 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 25- शहर के दुर्गा पंडाल में आरती में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा/कुरारा। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां से शक्ति और ग्रह बाधाओं को दूर करने का वर मांगा। साथ ही घरों व मंदिरों में भजन कीर्तन व श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
विज्ञापन

नगर के प्राचीन चौरादेवी व गौरादेवी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की। पुजारी रामदुलारे ने बताया कि माता सदैव अपने भक्तों पर कृपा करती हैं और शुभ फल प्रदान करती हैं।
मौदहा संवाद के अनुसार कस्बे के रामलीला मैदान, तहसील मार्ग, तिकुनिया पार्क, गुड़ाही बाजार, नेशनल रोड व अरतरा तिराहा समेत कई स्थानों में दुर्गा पंडाल सजाए गए। सुबह से मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार नवरात्र पर जगह-जगह पंडालो में दुर्गा प्रतिमाओं को नौ रूपों का आकर देकर शृंगार किया जा रहा है। बड़ी देवी मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया की नवरात्र में कन्याओं को देवी का रूप देकर कन्या भोज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें