फोटो 03 एचएएमपी 20 - सुमेरपुर में लगा लंबा जाम। राहगीर
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा-सुमेरपुर हाईवे पर वाहनों के आड़ा तिरछा खड़े होने पर अपराह्न 2:00 बजे कस्बे में भीषण जाम लग गया। इससे करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जाम में परिवहन निगम की बसें एवं एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
कस्बे के मध्य से गुजरा हाईवे बस स्टैंड से लेकर पशु बाजार तक अतिक्रमण का शिकार है। पटरी में अतिक्रमण होने के कारण बाजार में रुकने वाले वाहन हाईवे के ऊपर ही खड़े होते हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे बाजार में वाहनों के आड़ा तिरछा खड़ा करने के कारण भीषण जाम लग गया। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। जाम से कस्बे से गुजरे बांदा मार्ग भी प्रभावित हुआ। इस मार्ग में भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।