कलयुग में आज से अच्छा कोई दिन नहीं
आज का दिन हर सनातन धर्म के मानने वालों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन रहा। कलयुग में आज के दिन से अच्छा कोई दिन नहीं हो सकता। जब रामलाल अपने गर्भ गृह में स्थापित हो रहे हैं। इस दर्शन को देखने के लिए न जाने कितनी पीढ़ियां स्वर्ग लोक में पितर लोक में बैठ करके ऊपर से हम सभी लोगों को आशीर्वाद दे रही होंगी। जो अपने नेत्रों पर यह सपना लेकर अपने प्राणों की आहुति इस राम मंदिर के लिए देकर चले गए। - सर्वेश द्विवेदी, प्रांत संयोजक, विहिप गोरक्षक।