फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पशुबाड़े में आग लगने से भूसा जला, मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। रविवार की रात कस्बे की इमिलिया थोक में पशु बाड़े में लगी आग लग गई। इससे से एक भैंस झुलस गई और भूसा आदि जलगया। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग ने करीब तीन लाख का नुकसान बताया है।
विज्ञापन


रविवार की रात इमिलिया थोक निवासी देव कुमार यादव के पशु बाड़े में रात 11 बजे आग लग गई। धुएं की महक के कारण पड़ोसी महिला की नींद खुली देखा लपटे उठ रही थीं। उसने परिजनों को जानकारी दी। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। घटना की सूचना पाकर दमकल घटनास्थल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जब तक आग बुझी तब तक लाखों रुपये का भूसा आदि भी राख हो गया और दुधारू भैंस झुलस गई, जबकि तीन को बचा लिया गया। गृह स्वामी के अनुसार आग से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। राजस्व टीम के अनुसार गृह स्वामी का करीब तीन लाख की क्षति हुई है। घटना की जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे सोमवार को मौके पर गए और पीड़ित को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक मदद प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें