फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लैब में नहीं पर्याप्त उपकरण, कैसे सीखेंगीं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संचालित नहीं है लैब, 15 दिन पहले आया आधा अधूरा सामान
विज्ञापन









संवाद न्यूज एजेंसी



राठ (हमीरपुर)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की लैब में पूरे उपकरण नहीं हैं। एक पखवारे पहले ही अधूरा सामान आया है। प्रैक्टिकल के बिना ही बेटियां पढ़ाई कर रहीं हैं। वहीं, कॉलेज शिक्षिकाओं की कमी से भी जूझ रहा है।
विज्ञापन


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से सरकार बालिका शिक्षा पर जोर दे रही है। इंटर कॉलेजों में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही प्रायोगिक शिक्षा दी जाती है। जिसके लिए सभी उपकरणों से सुसज्जित लैब होना आवश्यक है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लैब ठप पड़ी है। कॉलेज की एकमात्र प्रवक्ता व प्रधानाचार्य पूजा कनौजिया ने बताया कि लैब के लिए विद्यालय को कोई बजट आवंटित नहीं होता है। 15 दिन पहले आधा अधूरा सामान ही आया है। जिससे लैब चालू नहीं की जा सकी है। बताया कि कक्षा 12 आर्ट व फिजिक्स में 119 छात्राएं हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवक्ता के 14 में से 13 पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं, 26 सहायक अध्यापकों में मात्र चार की तैनाती है। सहायक अध्यापक के 22 पद रिक्त हैं। कॉलेज में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं दाखिला करातीं हैं। शिक्षिकाओं की कमी से उनकी पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शिक्षिकाओं की कमी से शासन को अवगत कराया जाता है, जिसके बाद भी तैनाती नहीं हो रही है। किसी तरह छात्राओं की पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें