फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे मिला युवक का सिर

Wed, 20 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकासी थाने के जिगनी गांव के पास धसान नदी के किनारे एक व्यक्ति का कटा सिर और आधा पैर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सिर और कटे पैर से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया। शिनाख्त के लिए कटे अंगों को मोर्चरी में रखवाया, लेकिन अत्यधिक खराब होने की वजह से पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिगनी गांव से करीब दो किमी दूर धसान नदी बहती है। जिगनी और बिलगांव के बीच मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस को नदी किनारे एक व्यक्ति का कटा सिर और आधा बायां पैर मिलने की खबर मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से कटे अंगों की शिनाख्त का प्रयास किया। कटे अंग बुरी तरह सड़ चुके थे इस वजह से तत्काल उनका पोस्टमार्टम कराया गया। थाना इंचार्ज बीपी मिश्रा ने बताया कि कटे सिर की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एसआई ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कटा सिर लगभग दो दिन पुराना होने का अनुमान है। माना जा रहा है शिनाख्त छिपाने के उद्देश्य से हत्या के बाद शव और धड़ अलग अलग फेंकने की योजना रही होगी। पुलिस धड़ की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सिर के पोस्टमार्टम से युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास आंकी गई है। डाक्टरों ने बताया कि उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी और हल्की मूछें थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें