फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव में पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


सुरौली बुजुर्ग निवासी संदीप यादव (35) की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के पूर्व संदीप बेंगलुरु में रहता था। शादी के बाद वह गांव में ही रह रहा था। मां मीरा ने बताया कि संदीप का पत्नी से अनबन हो गई। जिस कारण वह मायके से नहीं आ रही थी। इससे संदीप परेशान रहता था। बुधवार को सूना घर पाकर वह कमरे में छत पर लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। मां मीरा यादव ने बताया कि बेटा बहू के मायके से न आने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें